मसूरी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मसूरी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर हरीश रावत द्वारा मसूरी पेट्रोल पंप के पास 32 करोड़ की लागत से बन रहे मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण किया। वहीं, पार्किंग निर्माण के कार्य में ढिलाई को देखते हुए उन्होंने सरकार पर निशाना भी साधा।
गौर हो कि मसूरी में पार्किंग की समस्या को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने कार्यकाल में इसका शिलान्यास किया था। निरीक्षण के दौरान हरीश रावत ने कहा कि 2018 में पार्किंग को तैयार हो जाना चाहिए था। परंतु सरकार की लापरवाही के कारण पार्किंग तैयार नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि आजकल प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार फैसले रही है, उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सरकार को आइना दिखाना है। वह लगातार स्वयं निरीक्षण करते सरकार को आपदा को लेकर किए जाने कामों के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ितों को भी उचित राहत नहीं मिल पा रही है।

More Stories
प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने किया आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्यम मंदिर और प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण
जागरूकता से ही नशे के जाल से बचेंगे युवा : एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन
उत्तराखंड के प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का देहरादून में उद्घाटन