देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रेसकोर्स, देहरादून में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के दौरे से संबधित व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी व्यवस्थाएं कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए की जाय।
इस अवसर पर सहकारिता, स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर.राजेश कुमार, डीआईजी श्री जन्मेजय खण्डूड़ी मौजूद थे।

More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश