
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सचिवालय में पैरालिंपिक एसोसिएशन ऑफ हेन्डीकैप्ड पीपल्स के सदस्यों ने पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रेम कुमार के नेतृत्व में भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैरा खिलाड़ी दिव्यांगता की विषम परिस्थितियों को आपने अपने अदम्य साहस एवं जीवटता के बल पर सफलता की मिसाल कायम कर युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बने हैं। मजबूत मानसिक मनोबल के बल पर कोई भी कार्य कठिन नहीं होता है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन फेडरेशन के तत्वाधान में 15 नवंबर से 21 नवम्बर तक युगांडा के कम्पाला में आयोजित होने वाले ओपन पैरा बैडमिंटन चौंपियनशिप 2021 में उत्तराखण्ड के दिव्यांग खिलाड़ी पुलिस विभाग रुद्रपुर में कार्यरत सिपाही शरद चंद जोशी एवं झुलाघाट निवासी दशरथ सिंह खड़ायत, को भी शुभकामनायें दीं हैं।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण