
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने भेंट की।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड, मा0 स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, आपदा प्रबंधन मंत्री/ उपाध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस उत्तराखंड एवं माननीय मदन कौशिक प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भारतीय रेडक्रॉस मुख्यालय नई दिल्ली से प्राप्त राहत सामग्री जिसमें कंबल, किचन सेट, मच्छर दानी, हाइजीन किट, मास्क आदि सामग्री प्राप्त किया गया
तथा प्रभावित जनपद ऊधम सिंह नगर एवं नैनीताल को आपदा राहत सामग्री से भरे ट्रक को फ़्लैग ऑफ़ किया गया। उन्होंने हाल ही में प्रदेश में आयी देवी आपदा से पीड़ितो की मदद के लिये विशेषकर नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जनपद के आपदा प्रभावितों को बड़ी संख्या में कम्बल, किचन सेट, मच्छर दानी, टेन्ट तथा आवश्यक दवाइया आदि प्रदान की।
रेडक्रास द्वारा प्रदान की गई सामग्री सम्बन्धित जनपदों को रवाना करते हुए मुख्यमंत्री ने रेडक्रास सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पीड़ितो की मदद करना सबसे बड़ी मानव सेवा है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा रेड क्रास सोसाइटी के वाईस चेयरमैन डॉ नरेश चौधरी, डॉ एम. एस. अंसारी महासचिव, डॉ सतीश पिंगल कोषाध्यक्ष, हरीश चन्द्र शर्मा उप सचिव, आशीष कुमार लेखाकार आदि उपस्थित थे।

More Stories
अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हे0का0 की जीआरपी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानपूर्ण विदाई दी गयी
SSP हरिद्वार द्वारा घोषित ₹5000/-के नाबालिग के अपहरण करने वाले ईनामी को धर दबोचा
होली एवं रमजान के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस ने किया गोष्ठी का आयोजन