*
कोतवाली कनखल*
*धनतेरस/दीपावली पर हरिद्वार पुलिस ने लौटाई 82 लोगों के चेहरों की मुस्कान*
*कोतवाली कनखल द्वारा CEIR पोर्टल एवं सर्विलांस की मदद से 82 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को किए सुपुर्द*
*बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत ₹12 लाख 30 हजार*
*वर्ष 2026 में अब तक 268 मोबाइल फोन बरामद, कुल कीमत लगभग ₹40 लाख 20 हजार*
*मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को कनखल पुलिस ने दिया भरोसा, मोबाइल वापस पाकर लोगों ने जताया आभार*
आज दिनांक 06.11.2026 को कोतवाली कनखल में पुलिस अधीक्षक नगर की उपस्थिति में कनखल पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल एवं सर्विलांस की सहायता से बरामद किए गए 82 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए गए। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग ₹12 लाख 30 हजार है।

मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। कई मोबाइल स्वामियों ने बताया कि उन्होंने अपने खोए हुए मोबाइल फोन मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी, लेकिन कनखल पुलिस के प्रयासों से उन्हें उनके मोबाइल वापस मिल सके।
उल्लेखनीय है कि कनखल पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में अब तक कुल 268 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹40 लाख 20 हजार है।
मोबाइल फोन वापस मिलने पर सभी स्वामियों ने कनखल पुलिस की कार्यशैली एवं सराहनीय प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
*पुलिस टीम*
1. देवेन्द्र सिंह रावत (प्रभारी निरीक्षक)
2. व0उ0नि0 अनुज सिंह
3. अ0उ0नि0 मुन्ना नेगी
4. हे0का0 नीरज रावत

More Stories
त्योहार की खुशियां बांटने “वरिष्ठ नागरिक गृह” अपनी माता जी के संग पहुंचे SSP हरिद्वार नवनीत सिंह
धनतेरस पर खरीददारी के लिए बाजार में उमड़े लोग
प्रेस क्लब में किया गया दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन