November 10, 2026

सोशल मीडिया पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, असलहा पुलिस ने कब्जे में लिया

*कोतवाली मंगलौर*

*सोशल मीडिया पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, असलहा पुलिस ने कब्जे में लिया*

*दीपावली के अवसर पर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था हर्ष फायरिंग का वीडियो*

*वायरल वीडियो में लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग करता दिखाई दिया व्यक्ति*

*एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर मंगलौर पुलिस ने की वीडियो की जांच एवं व्यक्ति की पहचान*

*ग्राम निजामपुर निवासी वैभव सैनी पुत्र यशपाल सिंह के रूप में हुई व्यक्ति की पहचान*

*आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 538/2026, धारा 3/30 आयुध अधिनियम, 1959 के तहत मुकदमा दर्ज*

*संबंधित लाइसेंसी रिवॉल्वर को पुलिस ने कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की शुरू*

दिनांक 08.11.2026 को दीपावली के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति अपने हाथ में लिए रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग करता दिखाई दे रहा था।

मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर को वीडियो की जांच कर संबंधित व्यक्ति की पहचान करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में वायरल वीडियो ग्राम निजामपुर, कोतवाली मंगलौर क्षेत्र निवासी वैभव सैनी पुत्र यशपाल सिंह एवं उसकी पत्नी का होना प्रकाश में आया। पूछताछ के दौरान वैभव सैनी के पिता यशपाल सिंह ने पुष्टि की कि वीडियो में उनका पुत्र लाइसेंसी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग करता दिखाई दे रहा है।

उक्त कृत्य को शस्त्र लाइसेंस की शर्तों एवं आयुध संबंधी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मंगलौर पुलिस द्वारा वैभव सैनी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 538/2026, धारा 3/30 आयुध अधिनियम, 1959 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

साथ ही संबंधित असलहे को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हरिद्वार पुलिस आमजन को स्पष्ट संदेश देती है कि सार्वजनिक स्थानों अथवा किसी भी उत्सव के अवसर पर असलहों से हर्ष फायरिंग करना कानूनन अपराध है।

इस प्रकार के कृत्यों को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।