कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कुंभ कार्यो की गुणवत्ता और थर्ड पार्टी ऑडिट पर सवाल उठाए
हरिद्वार, 12 नवम्बर। कांग्रेस ने एक बार फिर कुंभ मेला तैयारियों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान कुंभ कार्यों की गुणवत्ता और थर्ड पार्टी ऑडिट पर सवाल खड़े करते हुए निर्माण कार्यों में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता के लिए इंजीनियरिंग टेस्टिंग लैब स्थापित करने और स्थाई पुलों के निर्माण की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। आलोक शर्मा ने कहा कि कुंभ की तैयारियां चल रही हैं। सरकार करोड़ों के कार्य करा रही है। लेकिन कुंभ के कई काम मानकों के अनुरूप नहीं हो रहे हैं। उन्होंने मेला प्रशासन से मांग की कि कुंभ कार्यों की थर्ड पार्टी ऑडिट रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए और बताया जाए कि ऑडिट किस एजेंसी से कराया जा रहा है। उन्होंने स्वच्छता अभियान को लेकर भी सवाल खड़े किए और कहा कि स्वच्छता रैकिंग में हरिद्वार को कोई स्थान प्राप्त नहीं हुआ। गंगा बंदी के दौरान स्वच्छता अभियान चलाए गए उसके बावजूद भी धरातल पर कुछ नजर नहीं आया है। पुरानी कंक्रीट की टेस्टिंग नितांत जरूरी थी। टेस्टिंग लैब भी स्थापित नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्यो पर ध्यान नहीं दिया गया तो कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रैसवार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी, जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, बीके तिवारी, जिला प्रवक्ता अमित अवस्थी भी मौजूद रहे।

More Stories
रुद्रप्रयाग में 56364 बच्चे खाएंगे कृमि नाशक दवा
मन्दाकिनी शरदोत्सव के चतुर्थ दिवस पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया शुभारंभ, मेला समिति को ₹2 लाख देने की घोषणा
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार श्री प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री से की भेंट