November 18, 2026

एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के लिए बुरा सपना साबित होती हरिद्वार पुलिस

*कोतवाली सिडकुल*

*एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के लिए बुरा सपना साबित होती हरिद्वार पुलिस*

*चोरी के 06 दोपहिया वाहन के साथ 02 आरोपित दबोचे*

*संघन चैकिंग देख भागे संदिग्ध को दबोचकर की पूछताछ तो हुआ पूरे मामले का खुलासा*

*दोनों आरोपी एक साथ मिलकर करते थे चोरी, पॉलिटेक्निक कॉलेज से आगे झाड़ियो में छिपाई थी अन्य गाडियां*

*आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी*

कप्तान नवनीत सिंह द्वारा जारी किए गए सुस्पष्ट निर्देशों पर समूचे जनपद में आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान सिड़कुल पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहे दो शातिर अपराधियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की।

दिनांक 17/11/26 को किरवी चौक पर पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग के दौरान तेज रफ्तार में रोशनाबाद की ओर से आ रहे बाइक सवार को जब रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त संदिग्ध मोटर साइकिल को वापस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगे।

अचानक किए गए इस प्रयास के दौरान मोटर साइकिल का टायर फिसलने से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह वहीं गिर गये। बिना एक पल गवांए टीम ने संदिग्धों को तुरंत दबोच लिया।

संदिग्धों द्वारा चलाई जा रहे मोटरसाइकिल का इंजन नंबर/ चैसिस नंबर और वाहन संख्या चैक करने पर सामने आया कि उक्त दोपहिया वाहन की चोरी के संबंध में थाना सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 489/2026 दर्ज है। आरोपियों को नियमानुसार हिरासत में लिया गया।

संदिग्ध से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पॉलिटेक्निक कॉलेज से आगे झाड़ियो के बीच छिपाई गई कुल 05 मोटरसाइकिल बरामद की गई ।

सिटी क्षेत्र में आम जनता के साथ ही पुलिस के लिए सरदर्द बने आरोपियों द्वारा साथ मिलकर सिड़कुल, रानीपुर और बहादराबाद क्षेत्र से इन वाहनों को चुराया था ।

बरामदगी के आधार पर आरोपियों व बरामद मोटर साइकिलों को थाना सिड़कुल लाया गया व मुकदमों में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गयी।

आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी

*पकड़ा गये आरोपी*

1-सागर पुत्र धीरज पाल निवासी काला गेट ब्रहमपुरी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

2-कार्तिक पुत्र संजय सिंह निवासी हरचंदपुर थाना नागल सोती जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी गली नंबर 1 राम धाम कॉलोनी अंबेडकर चौक थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी*

कुल 06 अदद मोटर साइकिल

1- मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस रंग ग्रे /ब्लैक सम्बन्धित मु0अ0स0 489/ 26 धारा 303(2) BNS थाना सिडकुल

2- मोटर साइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर UK08AU2216 स्प्लेंडर प्लस सम्बन्धित मु0अ0स0 485/26 धारा 303(2) BNS थाना सिडकुल।

3- मोटर साइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर 33D 9062 स्प्लेंडर प्लस रंग काला सम्बन्धित मु0अ0स0 488/26 धारा 303(2)BNS थाना सिडकुल।

4- मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस रंग ग्रे ब्लैक सम्बन्धित मु0अ0स0 417/26 धारा 303(2)BNS थाना रानीपुर।

5- मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस रंग ब्लैक सम्बन्धित मु0अ0स0 415/26 धारा 303(2)BNS थाना बहादराबाद।

6- मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस रंग ग्रे ब्लैक सम्बन्धित मु0अ0स0 416/26 धारा 303(2)BNS कोतवाली रानीपुर।

*पुलिस टीम-*

1- थानाध्यक्ष अजय शाह

2-उ0नि0 अनिल बिष्ट

3- अ0उ0नि0 अनिल सैनी

4- हे0का0 संजय सिंह

5- का0 गजेन्द्र प्रसाद

6- का0 कुलदीप डिमरी

7 का0 कुलदीप