स्वच्छकार सेवा समिति ने लगाया सफाई कर्मचारियों के शोषण का आरोप
हरिद्वार, 18 नवम्बर। स्वच्छकार सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया चंचल ने सफाई कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाते हुए नगर निगम प्रशासन से सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कन्हैया चंचल ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा कूड़ा उठाने के अनुबंधित की गयी एक कंपनी द्वारा कर्मचारियों को पर्याप्त वेतन नहीं दिया जा रहा है। पर्याप्त वेतन के अतिरिक्त अन्य सुविधाएं भी कर्मचारियों को नहीं दी जा रही है। जबकि निगम द्वारा कंपनी को नियमित रूप से भुगतान किया जाता है। पर्याप्त वेतन व अन्य सुविधाएं नहीं मिलने से कर्मचारियों को अपने परिवार का भरण पोषण करने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन को इस संबंध में ध्यान देते हुए कर्मचारियों के हित में कदम उठाने चाहिए। पत्रकारवार्ता में नवीन अग्रवाल, विजय कुमार, सर्वेश कुमार, कृष्णपाल, बीना पवार, मुस्कान नेगी, आशीष, बबीता पवार, किरण पारचा आदि भी मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की भेंट, लंबित परिसंपत्ति विवादों के समाधान पर हुई चर्चा
असम राइफल्स ने उत्तराखंड के कोटद्वार में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के साथ किया संवाद कार्यक्रम का आयोजन
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹17.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति