
देहरादून। मुख्यमंत्री से आई.ए.एस, आई.पी.एस एवं आई.एफ.एस अधिकारियों ने की भेंट ऽ मुख्यमंत्री ने दी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के आई.ए.एस, आई.पी.एस एवं आई.एफ.एस अधिकारियों ने भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्रीमती मनीषा पंवार, श्री आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, प्रमुख वन संरक्षक श्री राजीव भरतरी के साथ ही सभी प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे

More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश