देवप्रयाग एवं घनसाली विधायक ने की स्वगणना, जनपदवासियों से भी स्वगणना करने की अपील
जनगणना-2027 के अंतर्गत देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी एवं घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह ने स्वगणना की प्रक्रिया संपन्न की। इस दौरान जनपद से नियुक्त मास्टर ट्रेनर ने उन्हें स्वगणना की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराईं।
इस अवसर पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी एवं घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह ने जनपदवासियों से अपील की कि वे जनगणना के अंतर्गत स्वयं अपनी स्वगणना अवश्य करें। उन्होंने कहा कि स्वगणना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार एवं सदस्यों से संबंधित विवरण स्वयं सही एवं पूर्ण रूप से दर्ज कर सकता है। इससे गणनाकर्ताओं एवं आमजन दोनों का समय बचेगा तथा जनगणना की प्रक्रिया अधिक सरल एवं सुगम होगी।
उन्होंने कहा कि स्वगणना पहले ही पूर्ण कर लेने से गणनाकर्ताओं के घर पहुंचने पर आवश्यक विवरण उपलब्ध कराने में आसानी होगी और गणना कार्य भी अधिक सुचारू रूप से संपन्न हो सकेगा।

More Stories
शांति व्यवस्था भंग करने पर 01आरोपित के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
हरिद्वार पुलिस द्वारा पंजाब से बिछडी 15 वर्षीय बालिका को परिजनो से मिलाया
श्रीराम कथा, पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से गोंडा, उत्तर प्रदेश की धरती पर प्रवाहित हो रही ज्ञान गंगा