
हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज हरिद्वार दौरे पर रहे, जहां उन्होंने सबसे पहले तिलभाण्डेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की, उसके बाद हरीश रावत दक्ष मंदिर पहुंचे जहां पर दक्ष मंदिर में माथा टेकने के बाद उन्होंने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज, अखाड़ा परिषद के उपाध्यक्ष महंत दामोदरदास महाराज और अखाड़ा परिषद के कोषाध्यक्ष महंत जसविंदर का फूल माला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत व सम्मान किया।
इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी, सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व ओएसडी पुरुषोत्तम शर्मा, एडवोकेट अरविंद शर्मा, धर्मेंद्र प्रधान, मनीष कर्णवाल, ठाकुर रतन सिंह सहित कई कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण