*संविधान दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ, जिलाधिकारी रहीं उपस्थित*
‘संविधान दिवस’ के अवसर पर आज जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल में कार्यक्रम में जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए संविधान के मूलभूत आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के सिद्धांतों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जनहित की भावना से करें तथा संवैधानिक मूल्यों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में आत्मसात करें। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के आदर्शों का पालन करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एसडीएम धनौल्टी आईएएस अंशुल भट्ट, वैक्तिक अधिकारी चन्दन शाह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार व केशव गैरोला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेन्द्र पुण्डीर आदि संबंधित उपस्थित रहे।

More Stories
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में तेजी, 07 दिसंबर तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
आशा कार्यकत्रियों को आपदा प्रबंधन एवं अग्नि जोखिम प्रबंधन का दिया गया विशेष प्रशिक्षण
जनपद में संविधान दिवस के रूप में मनाया गया