आश्रम की संपत्ति खुर्दबुर्द होने से बचाने की गुहार लगायी
आश्रम को कब्जा मुक्त कर धार्मिक संपत्ति को खुदर््बुर्द होने से बचाया जाए-भगत ऋषि
हरिद्वार, 29 नवम्बर। भूपतवाला रानी गली स्थित भजनानंद आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष भगत ऋषि ने प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आश्रम की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आश्रम के रखरखाव एवं देखभाल के लिए रखा गया साहिल उर्फ गोपाल हरि ने आश्रम की संपत्ति को खुर्दबुर्द करना चाहता है। उसके द्वारा आश्रम को कब्जाने की नीयत से नया ट्रस्ट बनाकर आश्रम की संपत्ति को बेचने के प्रयास की जानकारी मिलने पर ट्रस्ट के अन्य सदस्यों को भी आश्रम मे चल रही गतिविधियों से अवगत कराते हुए साहिल उर्फ़ गोपाल हरि के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी। न्यायालय की शरण भी ली गयी है। भगत ऋषि ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर साहिल ट्रस्टीयों के साथ दुर्व्यवहार करता है और डराता धमकता है। सभी ट्रस्टी बाहरी राज्यों के हैं और वृद्ध हैं। इस बात का फायदा उठाकर साहिल उर्फ़ गोपाल हरि आश्रम को बेचने के षड्यंत्र कर रहा है। उसने कमरों की नेम प्लेट भी बदल दी है। उन्होंने कहा कि यह भी जानकारी मिली है कि आश्रम को बेचने के लिए उसने एडवांस रकम भी ले ली है। भगत ऋषि ने पुलिस और प्रशासन से न्याय और जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आश्रम को कब्जा मुक्त कर धार्मिक संपत्ति को खुर्दबुर्द होने से बचाया जाए। पत्रकारवार्ता दौरान राकेश सेठी, अशोक, राजेश आहूजा आदि भी मौजूद रहे।

More Stories
बच्चों को सिर्फ आधुनिक शिक्षा नहीं, अपनी माटी की कहानियां, लोकगीत और लोरियां भी सुनाइए :बंशीधर तिवारी
हरिद्वार के ढंडियानवाला गांव के 08 युवाओं की सफलता की कहानी
उत्तराखंड के देहरादून एवं काशीपुर में फिट इंडिया ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण का भव्य आयोजन