
हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं और संयुक्त संघर्ष समिति ऋषिकुल गुरुकुल के पदाधिकारियों द्वारा परिसर निदेशक को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया कि अगर नियमितचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को चतुर्थ श्रेणी आवास आवंटन नही होता तो संघ आर पार की लड़ाई को तैयार है15 नवम्बर से गुरुकुल परिसर कार्यलय में धरना प्रदर्शन किया जायेगा ।
संयुक्त संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक के एन भट्ट जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह जिला मंत्री राकेश भँवर उपशाखा मंत्री आशुतोष गैरोला उपाध्यक्ष ताजबर सिंह ने कहा श्रीमती नीलम द्वारा 2013 से निरन्तर आवास आवंटन हेतु प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है किंतु उनको आवंटन न कर ऊंची पहुँच के कारण आउटसोर्स कर्मी को आवंटन किया जा रहा है जो कि संघ बर्दाश्त नहीं करेगा 72 घंटे में आवंटन नही होने की दशा में 15 नवम्बर से गुरुकुल परिसर निदेशक के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन और तालाबंदी भी की जा सकती है जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व गुरुकुल प्रशासन का होगा।
बैठक में सर्व श्री दिनेश लखेडा, के एन भट्ट, शिवनारायण सिंह, राकेश भँवर, छत्रपाल सिंह, महेश कुमार, आशुतोष गैरोला, ताजबर सिंह आदि ने15 नवम्बर से पहले श्रीमती नीलम को आवास नही मिलता तो 15 नवम्बर से धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

More Stories
बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति
चिकित्सा इकाईयों का किया निरीक्षण, लिया व्यवस्थाओं का जायजा
जिलाधिकारीने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति निस्तारण शिविर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा