
हरिद्वार । सोमवार की देर रात करीब तीन बजे ज्वालापुर स्थित बत्रा बेकरी की दुकान में आग लग गयी। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोगों ने तत्काल आग लगने की सूचना दमकल विभाग का दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाडि़यां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर के मोहल्ला कोटरावान में बत्रा बेकरी नाम से दुकान है। सोमवार देर रात करीब 3 बजे दुकान में अचानक आग लग गयी। आग लगने पर लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, किन्तु आग की विकरालता बढ़ती गयी। लोगों ने तत्काल आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की गाडि़यों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब ढ़ाई लाख के नुकसान का अनुमान है। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

More Stories
सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष पूज्य साध्वी निरंजन ज्योति जी का उत्तराखंड पहुंचने पर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ