-बैंगलोर में अगले महीने होने वाली भजन संध्या में किया आमन्त्रित
पुणे। डॉक्टर सोनिया आनंद रावत की विवेकानंद जी के संगीत का विश्लेषणात्मक अध्ययन पुस्तिका का विमोचन श्री श्री रवि शंकर ने किया। इस मौके पर उन्होंने सोनिया आनंद रावत को अगले महीने बैंगलोर में बड़े स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में भजन गाने का भी न्यौता दिया।
बुधवार को उत्तराखंड की सोनिया आनंद रावत पुणे के त्रिवेणी आश्रम में श्री-श्री रवि शंकर से भेंट करने पहुंची। इस मौके पर श्री-श्री रविशंकर ने उनकी पुस्तक विवेकानंद जी के संगीत का विश्लेषणात्मक अध्ययन का विमोचन करते हुए। उनकी इस सोच और कार्यों की सराहना की। इस मौके पर उन्होंने सोनिया से कहा कि वे उनकी और से अगले महीने बैंगलोर में बड़े स्तर पर होने वाले प्रोग्राम के लिए आमन्त्रित हैं और इस प्रोग्राम के दौरान सोनिया को भजन गाने का भी न्योता दिया। सोनिया के दोनों बच्चों को उन्होंने आशीर्वाद दिया और कहा कि उनको भी अगले महीने प्रोग्राम में साथ लाए। सोनिया आनंद रावत ने बताया कि श्री-श्री रविशंकर ने विवेकानंद पर आधारित पुस्तक के अनछुए पहलुओं को खूब सराहा । जो कि उनके ही नही बल्कि उत्तराखंड की बेटी होने के नाते पूरे उत्तराखंड के लिए ही गौरव की बात है। इस मौके पर ट्रस्टी कृष्ण कुमार, गणेश भट्ट, डॉक्टर हार्दिक पारे, सुभाष भट्ट आदि उपस्थित थे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण