
उत्तराखंड सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का ऐलान किया है। बता दें कि चारों धामों के तीर्थ पुरोहित लंबे समय से देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जल्द उत्तराखंड के शीतकालीन सत्र में इस एक्ट को कैंसिल किया जा सकता है। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी के इस फैसले को काफी अहम माना जा रहा है।
तीर्थ पुरोहित महासभा अध्यक्ष संतोष त्रिवेदी ने कहा कि वे सीएम पुष्कर सिंह धामी के इस फैसले का स्वागत करते हैं। साथ ही बोर्ड को भंग करने पर धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि सीएम धामी ने देवस्थानम बोर्ड को भंग किया, लेकिन हमें सत्र का इंतजार है। जिसमें इसे पूर्ण रूप से भंग किया जाएगा। विदित हो कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड पर फिर से विचार के लिए कैबिनेट मंत्रियों की हाई लेवल कमेटी की रिपोर्ट सौंपी गई थी। इस रिपोर्ट के परीक्षण और अध्ययन के बाद 29 नवंबर को सतपाल महाराज ने रिपोर्ट को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम् बोर्ड को भंग करने का ऐलान किया।

More Stories
बकरीद के सम्बन्ध मे गोष्ठी आयोजित, आयोजन से संबंधित दिशा निर्देशों से कराया गया अवगत
एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर पुलिस जवानों की सेहत का रखा जा रहा ख्याल
मुख्यमंत्री ने स्वo प्रकाश रावत के आवास पर पहुँच कर उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की