
हरिद्वार। उत्तराखण्ड के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में मध्य प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान से शिष्टाचार भेंट की।

उत्तराखण्ड के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पौधा भेंट किया तथा मध्य प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री ने भी उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिह्न भेंट किया।

उत्तराखण्ड के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा मध्य प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर स्थित शौर्य दीवार पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके पश्चात उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में मौलश्री के पौधे का रोपण भी किया।

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री का देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग तथा ग्राम्य विकास मंत्री श्री यतीश्वरानन्द, जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत, देव संस्कृति

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डाॅ0 चिन्मय पाण्डया, अपर जिलाधिकारी श्री पी0एल0 शाह, मुख्य नगर अधिकारी श्री दयानन्द सरस्वती, एस0डी0एम0 श्री पूरण सिंह राणा सहित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, पुलिस व प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।


More Stories
अंतर्राष्ट्रीय आशा दिवस पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज का संदेश-आशा के बिना शांति नहीं, विश्वास के बिना विकास नहीं और शान्ति व विकास के बिना भविष्य नहीं
भंडारे वाले बाबा” को हरिद्वार पुलिस ने दी सम्मानजनक अंतिम विदाई
SSP हरिद्वार के निर्देश पर आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत यातायात पुलिस का सम्मेलन आयोजित