हरिद्वार। मुख्य सेवक आपके द्वार ई—संवाद यात्रा उत्तराखंड के तहत जनता की समस्या सुनने के लिए शहरों से लेकर गांव—गांव जाएगी। ई—संवाद यात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने करते हुए कहा कि ई—संवाद के तहत जनता की समस्या सीधे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंचेगी और तत्काल निवारण होगा। इस दौरान जनता से संवाद के कार्यक्रम को स्थगित करते हुए कन्नूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ सेना के कई अधिकारियों के आकस्मिक निधन होने पर शोक जताया।
बुधवार को डामकोठी परिसर में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मुख्य सेवक आपके द्वार ई—संवाद यात्रा उत्तराखंड का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। शुभारंभ करते हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि ई—संवाद यात्रा आम जनता की समस्या सुनने के लिए चलाई गई है। ई—संवाद यात्रा के माध्यम से समस्या बताने वाला व्यक्ति मुख्यालय से जुड़ेगा और उसकी समस्या रिकार्डिंग होगी। समस्या का प्रिंट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजी जाएगी और तत्काल निवारण होगा।
इसके तहत समस्या का निवारण न करने पर संबंधित विभाग की जवाबदेही होगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आमजन की प्रत्येक समस्या को लेकर गंभीर है। उन्होंने प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी तय की हुई है। सभी अधिकारी अपने कार्यलय में सुबह 10 बजे से बैठकर दो घंटे तक समस्या सुनते हैं। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं किया जाएगी।
इस मौके पर पूर्व मेयर मनोज गर्ग, एडीएम बीर सिंह बुदियाल, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसडीएम पूरण सिंह राणा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष विकास कुमार, मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, नाथीराम चौधरी, श्री नरेश चौधरी, जिला मंत्री आशु चौधरी, चेयरमैन सुशील राठी, शर्मिला बगवाड़ी, सरिता अमोली, रीमा गुप्ता, दिनेश चौहान, प्रवीण सैनी, नवीन सैनी, नकली राम सैनी, मिथिलेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, पूर्व प्रधान अरविंद, मोहित चौधरी, महावीर, छोटू जयंत, अंकित चौहान,विनोद जोशी, सीमा चौहान, राजेश कश्यप, अंकित चौधरी आदि शामिल हुए।

More Stories
बीजेपी के हजारों कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस भवन का घेराव किया
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील
कप्तान नवनीत सिंह ने लिया संज्ञान, हरिद्वार पुलिस का कड़क वार