
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में नवविवाहिता युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने नवविवाहिता के पूर्व प्रेमी पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर दी है ज्वालापुर पुलिस ने नवविवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।
बता दें कि ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की हफ्ता भर पहले गुरुग्राम हरियाणा में शादी हुई थी। ससुराल में कुछ दिन रहने के बाद नवविवाहिता अपने मायके ज्वालापुर आई हुई थी। जो अपने मायके से लापता हो गई है। परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि वह अपने पूर्व प्रेमी के साथ गई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष को भी जानकारी देते हुए ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर पूर्व प्रेमी पर नवविवाहिता को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के बाद नवविवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।

More Stories
मै0 अवनी स्टोन क्रेशर का आज औचक निरीक्षण किया
जनपद के समस्त नगर निकायों के अधिकारियों एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई
आईएचईटी परिसर में बहुउद्देशीय हाल, इंडोर गेम्स एवं सभागार के स्थायी निर्माण कार्यो का डीएम ने किया निरीक्षण