
देहरादून। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत का वाहन थलीसैंण में हादसे का शिकार हो गया है। जानकारी के मुताबिक वह देहरादून आ रहे थे तभी रास्ते में उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। मंत्री सुरक्षित हैं। वे दूसरे वाहन से देहरादून रवाना हुए। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत थलीसैंण में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद देहरादून लौट रहे थे। यहां बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरसार व चौंरीखाल के बीच लट्ठीगाड नामक स्थान पर उनका वाहन पाले की चपेट में आकर पलट गया।
वाहन में मंत्री रावत के साथ राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत, राज्य सहकारी संबंध अध्यक्ष मातवर सिंह व मंत्री के जन संपर्क अधिकारी सवार थे। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर फ्लीट में शामिल अन्य लोगों ने मंत्री व अन्य को वाहन से रेस्क्यू किया। डीएम पौड़ी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि वाहन दुर्घटना में मंत्री सहित सभी लोग सुरक्षित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर लिया है। डीएम जोगदंडे ने कहा स्वास्थ्य मंत्री को देहरादून छोड़ने के लिए वाहन व्यवस्था कर ली गई है

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय आशा दिवस पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज का संदेश-आशा के बिना शांति नहीं, विश्वास के बिना विकास नहीं और शान्ति व विकास के बिना भविष्य नहीं
भंडारे वाले बाबा” को हरिद्वार पुलिस ने दी सम्मानजनक अंतिम विदाई
SSP हरिद्वार के निर्देश पर आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत यातायात पुलिस का सम्मेलन आयोजित