
काशीपुर । आईटीआई थानांक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पैगा पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 21 जून 2019 को हुआ था। विवाह के बाद उसका पति उसे मुरादाबाद व शाहजहांपुर ले गया और फिर काशीपुर आकर रहने लगा। इस बीच उसे पता चला कि उसका पति नशे का आदी है। उसका पति नशा करकेे उसके साथ मारपीट करने लगा। कुछ समय बाद उसका देवर व उसका सुसर जबरन उसका शारीरिक शोषण करने लगे। वहीं पति भी उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके पति ने कहा कि तू मेरे पिता व भाई को खुश रख नहीं तो तुझे मारकर गड्डे में दबा देंगे।
महिला ने आरोप लगाया कि विगत 12 नवम्बर 2021 की सुबह उसका पति अपने कई दोस्तों को लेकर घर में घुस आया और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब उसने मना किया तो उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया गया।
पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण