
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिसमस पर्व के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। क्रिसमस पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि ईसा मसीह का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके द्वारा दिखाए गए प्रेम व त्याग के मार्ग पर चलकर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में सभी पर्वाे को मिलजुल कर मनाने की श्रेष्ठ परम्परा रही है। उन्होंने इस अवसर पर सभी से कोविड मानकों का भी ध्यान रखने की अपेक्षा की है।

More Stories
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित
पितृ अमावस्या के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मायापुर नारायनशीला