हरिद्वार। आम आदमी पार्टी ने कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद द्वारा अशोक कुमार मिश्रा को उधमसिंह नगर जनपद से हरिद्वार आबकारी आयुक्त के पद पर तैनाती के शासन के अधिकारियों को दिए गए निर्देश को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए निंदा की। आप प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि सरकार में कैबिनेट मंत्री अपने पद का दुरुपयोग कर रहे है जो कि गलत है। इससे पूर्व भी कैबिनेट मंत्री ने अपने सहयोगी को खनन पट्टा दिलाया और सरकारी नियमों की अनदेखी कर अवैध खनन करवाया, जिसका आम आदमी पार्टी ने पुरजोर विरोध किया था।

नरेश शर्मा ने कहा कि अब जब चुनाव करीब है और कुछ दिनों में आचार संहिता लगने वाली है ऐसे में अपने चहेते अधिकारी को आबकारी आयुक्त बनाने के पीछे की मंशा भी स्पष्ट नजर आती है। चुनाव में शराब का खुल कर इस्तेमाल हो इसी को लेकर सारा कुछ रचा गया है। स्वामी यतिस्वरानंद एक संत भी हैं। ऐसे में उन्हें संत की गरिमा को भी ध्यान रखना चाहिए था। एक संत का आबकारी आयुक्त पद पर जिस तरह अपने सरकारी लेटर का इस्तेमाल किया है कही न कही संत समाज की गरिमा को धूमिल करता है।

More Stories
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित
पितृ अमावस्या के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मायापुर नारायनशीला