
ऋषिकेश। कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद से ही सरकार व जिला प्रशासन अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए गंगा सभा ने त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं के लिए शर्तें और नियम लागू कर दिए हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए गंगा सभा ने त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं के लिए शर्तें और नियम लागू कर दिए हैं।
अब कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट और वैक्सीन की दोनों डोज के सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही श्रद्धालु आरती स्थल में प्रवेश कर पाएंगे। यही नहीं श्रद्धालुओं को मास्क पहनने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा. गंगा सभा ने अपने इन नियम और शर्तों का पालन कराने के लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। खास बात यह है कि यह नियम और शर्तें गंगा सभा के सभी पदाधिकारियों के लिए भी लागू होंगी।

More Stories
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 26 जून को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे
मुहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कस्बा बहादराबाद और शांतरशाह चौकी पर गोष्ठी आयोजित
फर्जी बाबाओं के खिलाफ कार्यवाही जारी, सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने 05 ढोंगी दबोचे