भाजपा ने हरक सिंह रावत का डैमेज कंट्रोल उत्तराखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरिता आर्य से की है। भाजपा ने कांग्रेस को झटका देते हुए सरिता आर्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सरिता आर्य ने आज दोपहर भाजपा मुख्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
गौरतलब है कि सरिता आर्य ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी महिलाओं को विधानसभा चुनाव 2022 में 40 फीसदी टिकट देने की मांग की थी। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के पद पर रहते हुए उन्होंने महिलाओं को राजनीति में सम्मानजनक भागीदारी दिए जाने की मांग की थी। लेकिन कांग्रेस की ओर से उनका टिकट काटे जाने की अटकलें लगातार सामने आ रही थी।
बता दें कि सरिता आर्य नैनीताल सीट से पूर्व विधायक रही हैं। 2012 में वह नैनीताल सीट से विधायक रहीं। लेकिन 2017 में वह भाजपा के प्रत्याशी संजीव आर्य से हार गई थीं। वहीं, यशपाल आर्य और संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद नैनीताल सीट से संजीव आर्य प्रत्याशी के तौर पर प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। यही कारण है कि सरिता आर्य कांग्रेस से नाराज चल रही थीं। जिसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा।
More Stories
जिला मजिस्ट्रेट एवम् जिलाधिकारी ने अन्य जनपदों / राज्यों से जनपद हरिद्वार में कुक्कुट पक्षियों/अण्डों / कुक्कुट मांस इत्यादि परिवहन कर लाये जाने पर 01 सप्ताह की अवधि तक लगाई रोक
आज 15 अगस्त में मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित होंगे जीआरपी में तैनात इंस्पेक्टर बिपिन चंद्र पाठक
15अगस्त के पर सुरक्षा के दृष्टिगत एसएसपी हरिद्वार के*निर्देशित क्रम में शहर से लेकर देहात तक जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान