
हरिद्वार।
गुरुकुल के निवासियों के लिए कोरोना काल मे सभी के लिए गुरुकुल प्रशासन द्वारा अच्छी पहल शुरू की गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि दिल्ली सभा के महामन्त्री विनय आर्य ने आर्यसमाज अमेरिका नॉर्थन के माध्यम से ऑक्सीजन कंसल्टर मशीन को आज दिल्ली से हेल्थ सेंटर गुरुकुल को भेजा गया है।कुलपति प्रो शास्त्री ने इस मशीन का उदघाट्न किया और गुरुकुल की सेवा के लिये समर्पित कर दिया। विनय आर्य को शुभकामनाएं देते हुए कुलसचिव प्रो वीके सिंह ने बताया कि इस हेल्थ सेंटर खोलने का मक़सद यह था कि गुरुकुल में रहने वाले लोग बाहर इलाज कराने जाते थे अब उनको यहां पर ही उपचारआसानी से मिल सकेगा। बहुत जल्दी एक एम्बुलेंस भी खरीदी जा रही है।एम्बुलेंस खरीदने में विश्व विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन देकर सहयोग प्रदान किया है।

More Stories
08 वर्षों से लापता पति; 02 दिव्यांग बेटियों सहित 05 बच्चों की जिम्मेदारी तले दबी मीना ठाकुर की पीड़ा हरने आया जिला प्रशासन, सीएसआर फंड से 01 लाख हस्तांतरण
जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में परिवहन विभाग की पहल
स्वामी दर्शनानन्द इंस्टट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नेलाॅजी संस्थान द्वारा ‘उमंग’ खेल-कूद का आयोजन