हरिद्वार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के चुनावी अभियान को गति देने एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को हरिद्वार आ रहे हैं। राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनसे रूबरू होंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री अंशुल श्रीकुंज ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 5 फरवरी को सांय काल 4:00 बजे नेहरू यूथ हॉस्पिटल में आयोजित एक जनसभा में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल के चलते कार्यक्रम में प्रत्यक्ष तौर पर 1000 कार्यकर्ता ही प्रतिभाग करेंगे। लेकिन वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के कोने-कोने से लाखों प्रदेशवासी इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इसके उपरांत राहुल गांधी शाम को हर की पैड़ी पर गंगा आरती में सम्मिलित होकर मां गंगा जी से देश व लोगों की खुशहाली की प्रार्थना कर चुनावों में विजय होने का आशीर्वाद लेंगे। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
More Stories
हरिद्वार पहुंचे IG अपराध एवं कानून व्यवस्था निलेश आनंद भरणे
जिलाधिकारी द्वारा विकासखंड डीडीहाट में श्री मलय नाथ स्वामी मंदिर में जाकर पूर्ण विधिविधान से पूजा अर्चना कर जनपद की खुशहाली हेतु कामना की
मानसून काल को देखते हुए जिलाधिकारी ने विकासखंड डीडीहाट, मुनस्यारी एवं कनालीछिना की सड़कों का स्थानीय निरीक्षण किया