
देहरादून। राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज में एक मृत नर हाथी मिलने से पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मोतीचूर रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया मृत नर हाथी की उम्र 25-30 साल है। दो दिन पहले सत्यनारायण सेक्शन में दो नर हाथियों के बीच आपसी संघर्ष हुआ था। जिसमें 45 वर्षीय नर हाथी ने दम तोड़ दिया था। आज सुबह सहबनगर छिद्दरवाला के लोग नदी की ओर गए तब उन्हें मृत हाथी दिखाई दिया। मृत हाथी के सर और शरीर पर भी घाव के निशान हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाथी के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।
कुछ दिन पहले राजाजी नेशनल पार्क की मोतीचूर रेंज में दो हाथियों के आपसी संघर्ष में एक नर हाथी की मौत हो गई थी। दोनों हाथियों के बीच हुए संघर्ष में एक किलोमीटर तक खून के निशान मिले थे।। हाथी की मौत की खबर का पता लगते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राजाजी पार्क के निदेशक अखिलेश तिवारी ने बताया कि हाथियों के बीच संघर्ष लगभग सुबह तीन से चार बचे के बीच हुआ था, जिसमें एक टस्कर हाथी की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि दोनों टस्कर हाथियों के बीच संघर्ष लगभग डेढ़ घंटे से भी ज्यादा चला। हाथियों के बीच हुए संघर्ष में एक किलोमीटर तक खून के धब्बे व संघर्ष के निशान मिले हैं। मृत हाथी के शरीर पर कई जगह गहरे घाव मिले हैं। संभवतः दोनों हाथियों के बीच मादा हथिनी को लेकर आपसी संघर्ष हुआ होगा। आपसी संघर्ष में एक टस्कर हाथी ने दूसरे हाथी के शरीर पर अपने दांतों से गहरे घाव कर दिए, जिसके बाद हाथी की मौत हो गई। राजाजी नेशनल पार्क के पशु चिकित्सक डॉ. राकेश नौटियाल और डॉ. अमित ध्यानी ने हाथी के शरीर से अत्यधिक खून बहने से हाथी की मौत का कारण बताया। मृत हाथी के शरीर पर गहरे घाव मिले। मृत हाथी की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष बताई गई। वहीं, दूसरे घायल हाथी की खोज की जा रही थी। आज शनिवार सुबह सहबनगर छिद्दरवाला के लोग नदी की ओर गए तब उन्हें मृत हाथी दिखाई दिया।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए