
हरिद्वार। रविवार की सुबह मुर्गी के चक्कर में एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। जिसके बाद से रूडकी के कलियर थाना क्षेत्र के जसवावाला गांव में गुलदार की दहशत खत्म हो गई है। आज सुबह जब ग्रामीणों ने गुलदार को पिंजरे में कैद देखा तो वन विभाग को सुचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को पिंजरे सहित लेकर चिडि़यापुर के जंगल में ले गई। इस गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने करीब बीस दिन पहले गांव में पिंजरा लगाया था, लेकिन गुलदार हाथ नहीं आ रहा था, जिस कारण गांव के आसपास दहशत का माहौल बना हुआ था।
जसवावाला गांव में गुलदार के दिखाई देने के कारण ग्रामीणों मेे दहशत का माहौल बना हुआ था। जिस कारण से ग्रामीण अपने खेतों में काम करने के लिए भी नहीं जा पा रहे थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की गुहार लगाईं थी। उसके बाद वन विभाग की टीम ने करीब बीस दिन पहले गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया था, लेकिन गुलदार हाथ नहीं आ रहा था। गुलदार को लालच देने के लिए पिंजरे में एक मुर्गी बंद कर दी थी, जिसके लालच में आकर गुलदार आज पिंजरे में फंस गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सुचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को अपने साथ ले गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

More Stories
सीबीसी ने केंद्रीय विद्यालय सालावाला में आयोजित किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम
हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रीमण्डल की बैठक सीसीआर हरिद्वार में हुई