
हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह से देर रात तीन किशोर फरार हो गए हैं। तीनों युवकों को भिक्षावृत्ति करने के दौरान पकड़ने के बाद राजकीय किशोर गृह भेजा लाया गया था। फरार हुए युवकों में से एक किशोर दो बार पहले भी फरार हो चुका है। तीनों किशोरों के फरार होने से राजकीय किशोर गृह और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
मंगलवार रात रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह में सभी किशोर खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरों में जा रहे थे। इस दौरान तीन किशोरों ने बाथरूम जाने की बात कही जिस पर तीनों बाथरूम की तरफ चले गए और वहां से फरार हो गए। फरार होने की सूचना मिलते ही किशोर गृह के अधिकारियों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। वहीं सिडकुल पुलिस को भी इस मामले में सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि दो किशोर 16 साल के हैं जबकि एक 17 साल का है। जिनमें से एक किशोर कुछ दिन पहले भी फरार हुआ हो चुका हैं।
बाल गृह के अधीक्षक प्रशांत शर्मा के अनुसार सिडकुल पुलिस को तीनों किशोरों के फरार होने की सूचना दे दी गई है। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल का भी कहना है कि फरार हुए किशोरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही सबको पकड़ लिया जाएगा।

More Stories
रंगों का पर्व होली के अवसर पर जनपद में देशी विदेशी मदिरा की दुकानें 4 मार्च को बंद रहेंगी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार थाना कनखल पुलिस द्वारा चलाया सत्यापन अभियान
पुलिस अधीक्षक रेलवे उत्तराखंड महोदया सुश्री अरुण भारती के कुशल नेतृत्व में जीआरपी लक्सर पुलिस को मिली शानदार सफलता