
हरिद्वार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने सोमवार को बीएचईएल कन्वेंशन हाल में आयोजित ईवीएम/पोस्टल बैलेट की मतगणना हेतु नियुक्त मतगणना कार्मिकों के लिये आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
परियोजना निदेशक/मुख्य ट्रेनर श्री विक्रम सिंह ने मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम/पोस्टल बैलेट की मतगणना किस तरह करनी है तथा गणना करते समय ईवीएम का संचालन किस तरह करना है आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने मतगणना हेतु नियुक्त कार्मिकों को सफल मतगणना हेतु शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 सौरभ गहरवार, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, एस0डी0एम0 श्री पूरन सिंह राणा आदि उपस्थित थे।

More Stories
नवरात्र के प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर 2500 कन्याओं का पूजन
मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की