
देहरादून।
उत्तराखंड में जहां कोरोना लगातार अपने पैर पसार रहा है तो वही इस संकट के दौर में कई हाथ मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं इसी क्रम में सुराज सेवा दल के द्वारा भी कोरोना पीड़ितों की लगातार मदद की जा रही है। सुराज दल कार्यकर्तों के द्वारा लगातार कोरोना से पीड़ित लोगों के लिए चाय, पानी और खाने कि व्यवस्था की जा रही है साथ ही तीमारदारों को भी खाना बांटा जा रहा है। सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा लगातार जरूरतमंदों की मदद की जा रही है और अलग अलग अस्पतालों के साथ ही कई क्षेत्रों मैं खाना वितरित किया जा रहा है उन्होंने बताया कि इससे पहले सुराज सेवा दल के द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी जरूरतमंदों के लिए की जा रही है।

More Stories
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 26 जून को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे
मुहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कस्बा बहादराबाद और शांतरशाह चौकी पर गोष्ठी आयोजित
फर्जी बाबाओं के खिलाफ कार्यवाही जारी, सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने 05 ढोंगी दबोचे