
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं एवं 12वीं कक्षा के लिए दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होगी। पिछले साल सीबीएसई ने घोषणा की थी कि 2022 के लिये बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जायेगी।
।

इसके तहत पहले चरण की परीक्षा पूर्व में ही आयोजित की जा चुकी है और दोनों कक्षाओं के लिये दूसरे चरण की परीक्षा 26 अप्रैल से आयोजित की जायेगी। बोर्ड ने शुक्रवार को तिथि तालिका जारी करते हुए कहा कि दोनों परीक्षाओं के बीच इस बात को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त अंतर रखा गया है कि महामारी के कारण स्कूल बंद थे।
इसमें कहा गया है कि महामारी के कारण स्कूलों के बंद रहने से पठन पाठन का नुकसान हुआ, इसलिये दोनों कक्षाओं में लगभग सभी विषयों में दोनों परीक्षाओं के बीच (समय का) पर्याप्त अंतर रखा गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि तिथि तालिका तैयार करते हुए जेईई मेन सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का भी ध्यान रखा गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित