
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन पहुंचकर गवर्नर गुरमीत सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया। गुरुवार को उत्तराखंड के चुनाव परिणाम आए हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने 47 सीटें जीतकर कांग्रेस का सफाया कर दिया है। कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटें ही मिल पाई हैं। हालांकि सीएम धामी खटीमा से चुनाव हार गए हैं। सीएम धामी के साथ सतपाल महाराज, अरविंद पांडे और यतीश्वरानंद भी राजभवन पहुंचे।
उत्तराखंड में बीजेपी की नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो रही है। बीजेपी विधायक मंडल दल की बैठक होगी। इस बैठक में निर्वाचित विधायक अपना नेता चुनेंगे जिसे वो मुख्यमंत्री बनाना चाहेंगे। इसके बाद बीजेपी हाईकमान विधायक दल द्वारा चुने गए नेता को अपनी सहमति देगा। इस तरह उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चुनाव होगा। मतगणना से पहले तय था कि पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होंगे, लेकिन धामी खटीमा से चुनाव हार गए।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण