
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। गोदियाल ने कहा कि मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतिक्षा पर रुका था।
आज दिल्ली पहंुच कर जैसे ही यह पता चला कि अन्य सभी राज्यों के जबावदेह पदाधिकारियों से इस्तीफा मांगा गया है। मैंने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर संघर्ष करता रहूंगा। मंगलवार को हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा कि वे पीसीसी के पुनर्गठन के लिए अपना-अपना इस्तीफा दें।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए ₹ 218 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वसुंधरा ताल में पूर्व चेतावनी प्रणाली की स्थापना का पहला चरण सफल, वैज्ञानिक दल लौटा
विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग ने ली दो दिवसीय उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक