
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर धामी सरकार का गठन हुआ है। ऐसे में इस पांचवीं उत्तराखंड विधानसभा में एक बार फिर संसदीय कार्यों के लिए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। वहीं, उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च से 31 मार्च तक चलेगा। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विभागों से संबंधित सभी सवालों, विधायी कार्यों और संसदीय कार्यों के लिए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को जिम्मेदारी नियुक्त किया है।
वहीं, इस सत्र से पहले 28 मार्च को विधानमंडल की बैठक भी बुलाई गई है। उत्तराखंड सरकार में संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बताया कि आगामी 28 मार्च को भारतीय जनता पार्टी विधान मंडल दल की बैठक मुख्यमंत्री आवास में शाम 8 बजे आहूत की गई है। इस बैठक में 29 तारीख से प्रारंभ होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सभी मंत्री एवं विधायकों को आमंत्रित किया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि
होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक : मुख्यमंत्री
परमार्थ त्रिवेणी पुष्प, प्रयागराज में भगवान श्री जगन्नाथ जी प्राण-प्रतिष्ठा पूर्णाहुति समारोह संपन्न