
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल। मुख्यमंत्री ने प्रमोद सावंत को दी बधाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को गोवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने प्रमोद सावंत को बधाई देते हुए कहा कि गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के कुशल नेतृत्व में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री ने गोवा सरकार के नवनियुक्त मंत्रिमंडल के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी।

More Stories
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में उत्तराखंड का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में सम्मानित
उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम
नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री