
देहरादून। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। धामी ने अपने पास 21 विभाग रखे हैं। वहीं मंत्रालय बंटवारे को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल एक लिस्ट में मंत्रालयों के बंटवारे की जानकारी दी गई है।उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 21 विभाग रखे हैं। जिनमें गृह, नागरिक उड्डयन, कारागार, नागरिक सुरक्षा, आबकारी, आयुष, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम, औद्योगिक विकास एवं खनन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, होमगार्ड, राजस्व और राज्य प्रशासन शामिल हैं। सतपाल महाराज को पीडब्ल्यूडी और पर्यटन समेत आठ विभाग, सुबोध उनियाल को वन, भाषा तकनीकी शिक्षा समेत चार विभाग, प्रेमचंद्र अग्रवाल, वित्त, शहरी विकास, जनगणना, गणेश जोशी को कृषि एवं सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली है।


More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश