October 22, 2026

जलाशय में डूबे पिता-पुत्र को तलाश रही एसडीआरएफ की टिम

ऋषिकेश। पिछले 12 दिनों से बैराज जलाशय में डूबे पिता-पुत्र को तलाश कर रही एसडीआरएफ (राज्य मोचन आपदा बल) को बेटे का शव तो मिल गया है, लेकिन पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। एसडीआरएफ की टीम को जिस बच्चे का शव मिला है, उसका नाम राघव पुत्र अर्चित बंसल है, जिसकी उम्र तीन साल थी। वहीं, बच्चे के पिता अर्चित बंसल का अभीतक कुछ पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि बीती तीन अप्रैल को लक्ष्मण झूला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ गंगा में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं, बाप-बेटे की तलाश में एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम लगातार गंगा में बाप-बेटे की तलाश कर रही थी, लेकिन उनका पता नहीं लग पा रहा था. लेकिन आज 12 दिन बाद टीम ने बच्चे के शव को बरामद कर लिया है, जिसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

You may have missed