
देहरादून। स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के पुत्र विजय बहुगुणा और पौत्र सौरभ बहुगुणा की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे हिमालय पुत्र कहे जाने वाले हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर, देहरादून में स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बहुगुणा कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे। उन्होंने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू करवायीं। उन्होंने प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाये। हेमवती नंदन बहुगुणा पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा हिमालय पुत्र थे। हिमालय जैसे उनके इरादे थे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, मेयर सुनील उनियाल गामा मौजूद थे। सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भी स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

More Stories
किसान द्वारा हल्द्वानी में आत्महत्या के गंभीर प्रकरण पर मुख्यमंत्री ने अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री से पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधायक श्री खजान दास आदि ने मुलाकात कर अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया