
हरिद्वार। शहर व्यापार मंडल केे पदाधिकारियों के चुनाव के लिए चार मई को मतदान कराया जाएगा। मतदान के पश्चात उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस सम्बन्ध मे बुधवार को प्रेस क्लब मे पत्रकारो से वार्ता करते हुए बताया कि काफी समय बाद पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से व्यापार मण्डल के चुनाव कराये जा रहे है। इस चुनाव मे शहर की 52इकाईयों के 156 व्यापारी मतदाता मतदान करेगे। अवधेश शर्मा ने बताया कि व्यापार मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर 4 मई को चुनाव संपन्न कराया जाएगा। व्यापार मंडल के इन तीन पदों के लिए 11 बजे से लेकर 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। जिसमें 156 मतदाता अपने वोट का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव का परिणाम शाम 5 बजे को घोषित कर दिया जाएगा। इससे पहले 28 अप्रैल को 12 बजे तक अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। 29 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 30 अप्रैल को 5 बजे तक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। चुनाव अधिकारी अवधेश शर्मा ने बताया कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का कोई भी सदस्य व्यापार मंडल हरिद्वार का चुनाव लड़ सकता है। चुनाव को ओपन और निष्पक्ष तरीके से कराया जाएगा। यदि किसी व्यापारी को कोई आपत्ति है तो वह चुनाव संयोजक सुभाष चंद्र से होटल सिटी सेंटर में जाकर अपनी आपत्ति का समाधान करा सकता है। पत्रकारवार्ता के दौरान चुनाव संयोजक सुभाषचंद, एडवोकेट अरविन्द शर्मा, चुनाव अधिकारी महाराज कृष्ण सेठ, सहायक चुनाव अधिकारी अवधेश शर्मा व मनोज सिंघल तथा प्रैस प्रवक्ता शेखर कुर्ल ने बताया कि 28 अप्रैल को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 29 अप्रैल को सवेरे 10 बजे से शाम बजे तक नामांकन भरे जा सकेंगे। चुनाव संयोजक सुभाषचंद व एडवोकेट अरविन्द शर्मा ने बताया कि चुनाव में शहर की 52 व्यापार मंडल इकाईयों के 156 मतदाता मतदान कर शहर व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

More Stories
आज दिनांक 05-08-26 को समय साय 1800 बजे तक 37 लाख 30 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अगस्त्यमुनि स्थित सरस भोजनालय का किया निरीक्षण, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का बढ़ाया उत्साह
भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश