
हरिद्वार। फरवरी माह में मुंबई के बड़े बिल्डर की हत्या को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे कुख्यात सुपारी किलर गिरोह के सक्रिय सदस्य को आखिरकार मुंबई क्राइम ब्रांच ने एसओजी हरिद्वार की मदद से बुधवार रात रेलवे फाटक ज्वालापुर के पास से धर दबोचा मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़े गए आरोपी की ट्रांजिट रिमांड कोर्ट से मांगी है। 26 फ़रवरी को हुई थी बिल्डर की हत्या।
हरिद्वार धर्मनगरी होने के साथ-साथ अब अपराधियों की शरणस्थली भी बनती जा रही है इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब मुंबई से आई विशेष क्राइम ब्रांच की टीम ने एसओजी पुलिस की मदद से कनखल जगजीतपुर में काफी दिनों से रह रहे कुख्यात हत्यारे अर्जुन पुत्र राजेंद्र चौधरी निवासी चांदपुर रोड बुलंदशहर को रेलवे फाटक ज्वालापुर से धर दबोचा। मुंबई में एक बड़े बिल्डर समय चौहान को उसी के कार्यालय में घुसकर मौत के घाट उतारने के बाद यह शातिर वहां से फरार हो गया था जिसे मुंबई पुलिस बीते दो माह से सरगर्मी से तलाश कर रही थी
बिल्डर की हत्या में शामिल 04 में से एक कुख्यात का यूपी के वाराणसी में बीते माह मार्च में एसटीएफ द्वारा एनकाउंटर किया जा चुका है। साथी के एनकाउंटर के बाद से पकड़ा गया यह आरोपी पुलिस से छिपता फिर रहा था।मुंबई के बिल्डर की हत्या में शामिल चार आरोपियों में से 02 को पहले ही मुंबई क्राइम ब्रांच गिरफ्तार कर चुकी है जबकि एक का एनकाउंटर यूपी पुलिस ने 21 मार्च को बनारस में कर दिया था अब चौथे मुख्य आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने एसओजी के साथ मिलकर हरिद्वार से धर दबोचा है।
मारे गए बिल्डर के बारे में बताया जा रहा है कि उसे भी किसी बड़े किन्नर की सरपरस्ती प्रार्थी और एक भूखंड के विवाद को लेकर उसकी हत्या सुपारी किलर द्वारा कराई गई थी। 26 बिल्डर की हत्या के लिए इन 04 लोगों ने ही सुपारी पकड़ी थी। फरवरी में मुंबई के जिस स्थान पर बिल्डर की हत्या की गई थी वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में यह हत्याकांड साफ कैद हो गया था जिसमें चारों अपराधियों के शामिल होने की पुष्टि हुई थी यही कारण था कि पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया उसके बाद दो की तलाश कर रही थी कि इनमें से एक का एनकाउंटर यूपी के प्रयागराज में कर दिया गया।
एसओजी प्रभारी रंजीत सिंह तोमर ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़े गए अपराधी की लोकेशन हरिद्वार में बता कर हमसे संपर्क किया था, जिसके बाद हमारी टीम ने इस शातिर अपराधी को ज्वालापुर रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया, यह फिलहाल कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र में किराए के मकान पर रह रहा था अब मुंबई क्राइम ब्रांच इसे कोर्ट में पेश कर इसकी ट्रांजिट रिमांड ले रही है।

More Stories
14वें उपराष्ट्रपति, भारत श्री जगदीप धनखड़ जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ जी का परमार्थ निकेतन आगमन
हरि नाम ही मनुष्य जीवन के कल्याण और मुक्ति का साक्षात मार्ग: मोहन शरण महाराज
हिमालयी जड़ी-बूटियों से आत्मनिर्भरता की नई कहानी