
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध के करुणा, अहिंसा और समानता के संदेश मानवता के मार्ग के लिए प्रकाश स्तंभ के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे।

More Stories
कोषागार कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी, दिवाकर कोठारी निर्वाचित हुए महामंत्री
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना