
हरिद्वार। आगामी मेले को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने होटल एसोसिएशन और धर्मशाला एसोसिएशन के साथ बैठक की, जिसमें कांवड़ मेले में आने वाली कई दिक्कतों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिनमें मुख्यतः वीकेंड पर लगने वाले जाम और शहर में चल रहे ई रिक्शा-ऑटो रिक्शा के संचालन और अतिक्रमण मुख्य मुद्दा रहा।
कोविड संक्रमण के कारण दो साल बाद कांवड़ मेला होने जा रहा है, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। जिसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन अपनी तैयारियों में जटा है। बैठक के बाद एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर की गई बैठक में होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कई मुद्दे उठाए, जिसमं ऑनलाइन फ्रॉड के संबंध में भी चर्चा की गई। साथ ही ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा के संचालन और अतिक्रमण को लेकर भी चर्चा हुई, जिस पर व्यापक कार्रवाई की जाएगी। होटल व्यवसायी आशुतोष शर्मा ने कहा कि हरिद्वार में वीकेंड पर लगने वाले जाम के लिए रिक्शा और ऑटो रिक्शा का संचालन बड़ा कारण है। ऐसे में इनके संचालन के लिए व्यापक नीति बनाने की आवश्यकता है। साथ ही जिन जगहों पर अतिक्रमण किया गया है उन्हें कांवड़ मेले से पहले हटाने को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई।

More Stories
शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस की तैयारियां शुरू
UKPSC PCS परीक्षा 2026 सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कसरत जारी
स्वगणना में टिहरी जनपद ने किया लक्ष्य से अधिक प्रदर्शन, 13 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 16 हजार से अधिक लोगों ने की स्वगणना