
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को कांवड़ मेला-2022(14 से 26 जुलाई,2022 तक) के सफल सम्पादनार्थ हरकीपैड़ी के निकट स्थापित अस्थाई चिकित्सा शिविर का फीता काटकर शुभारम्भ किया।
श्री विनय शंकर पाण्डेय ने इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 कुमार खगेन्द्र को ये भी निर्देश दिये कि अस्थायी चिकित्सा शिविरों में आवश्यकता के अनुसार सभी प्रकार की दवाईयां आदि सुलभ रहें ताकि कांवड़ यात्रा में किसी भी श्रद्धालु कांवड़िये को जरूरत पड़ने पर आसानी से दवायें उपलब्ध हो सकें।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए