
हरिद्वार। नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता के अंतर्गत जिला युवा अधिकारी श्री हिमांशु सिंह राठौड़ एवं जिला परियोजना अधिकारी श्री सत्यदेव आर्य जी के दिशा निर्देशन में आज दिनांक 23 जुलाई 2022 को जस्सी यूथ क्लब भोगपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दीपक कुमार ने गंगा दूतों के साथ गंगा घाट पर प्रातः योगाभ्यास के पश्चात स्वच्छता अभियान कर सभी को गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश दिया साथ ही सभी गंगा दूतों ने गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ भी ली जस्सी यूथ क्लब के अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार के द्वारा गंगा गांव में गंगा दूतों एवं स्पेयरहेड टीम के सदस्यों के सहयोग से आम जनमानस को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है यह सभी कार्य नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे हैं नमामि गंगे परियोजना का उद्देश्य गंगा को अविरल ता और निर्मलता प्रदान करना है हम सभी को मिलकर मां गंगा की सेवा के लिए आगे आना चाहिए जिससे हम युगो युगो तक मां गंगा को यूं ही स्वच्छ रखने के संकल्प में सफलता प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर भोगपुर एवं आसपास के गंगा गांव के गंगा दूत उपस्थित रहे।

More Stories
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई