मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत आज पूर्व विधायक स्व. श्री गोपाल सिंह रावत की तेरहवीं में सम्मिलित होने जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ जनपद प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री मदन कौशिक भी स्व. गोपाल सिंह रावत जी के आवास पर तेरहवीं में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय पूर्व विधायक गोपाल सिंह रावत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी, तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

More Stories
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 26 जून को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे
मुहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कस्बा बहादराबाद और शांतरशाह चौकी पर गोष्ठी आयोजित
फर्जी बाबाओं के खिलाफ कार्यवाही जारी, सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने 05 ढोंगी दबोचे