
देहरादून। सूचना भवन में किया गया स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड बूस्टर डोज वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा सोमवार को रिंग रोड स्थित सूचना भवन निदेशालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड बूस्टर डोज वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान ने वैक्सीनेशन कैम्प का निरीक्षण कर कैम्प में मौजूद पत्रकारों से मुलाक़ात की। महानिदेशक ने वैक्सीनेशन कैंप में मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सूचना भवन में आयोजित कैम्प में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 372 डोज लगाई गई। जिसमें पत्रकार, सूचना विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों व उनके परिजनों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी, उप निदेशक डॉ. नितिन उपाध्यायए उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव, व्यवस्थाधिकारी रामपाल रावत समेत स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुड्डी मटूड़ाए पुनीता सिंह, आरती रावत, सेवक राम, सौरभ कुमार, उमेश शीर्षवाल मौजूद रहे।

More Stories
बकरीद के सम्बन्ध मे गोष्ठी आयोजित, आयोजन से संबंधित दिशा निर्देशों से कराया गया अवगत
एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर पुलिस जवानों की सेहत का रखा जा रहा ख्याल
मुख्यमंत्री ने स्वo प्रकाश रावत के आवास पर पहुँच कर उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की